*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: करेलीकलां में आज जनसंवाद शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण!*

नरसिंहपुर। 25 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत करेलीकलां में जनसंवाद शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करना है।

शिविर के दौरान ग्रामीण अपनी समस्याएं और शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। पात्र प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथासंभव मौके पर ही निराकरण किए जाने की पहल की जाएगी।

इसके साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी विषयों की जानकारी भी ली जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे समझना, संबंधित विभागों तक पहुंचाना और पात्र मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!