नरसिंहपुर। 24 सितम्बर 2026 जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी धर्मेन्द्र मेहरा पिता रामचरण मेहरा, निवासी सहावन, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम अपराध पतासाजी एवं आरोपी तलाश के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से करीब 2 किलोग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा, एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है।
मामले में थाना कोतवाली नरसिंहपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि आशीष बोपचे, प्र.आर. राजेश बागरी, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक रोहित चंपुरिया, आरक्षक महेन्द्र ठाकुर, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल एवं नगर रक्षा सदस्य शुभम मालवीय की भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।








