*ब्रेकिंग अपडेट पोलखोल| नरसिंहपुर* *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के बैल बाजार स्थित निवास परिसर के अंदर खड़ी ‌ एक कार और बाइक में अचानक आग लग गई देखिए प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा पोलखोल पर ।*

नरसिंहपुर ! 8 नवंबर 2026

नरसिंहपुर। शहर के इतवारा बाजार के सामने बैल बाजार स्थित वी-टू मॉल के सामने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के निवास परिसर में खड़ी एक कार और बाइक में अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटनास्थल पर पहुंचे NSP पोलखोल न्यूज़ के प्रतिनिधि को कुछ समर्थकों ने आग लगने की घटना को षड्यंत्र बताते हुए अपनी आशंका जाहिर की।

हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

क्या यह महज हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह? फिलहाल पुलिस जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

📹 देखिए घटनास्थल से NSP पोलखोल न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट।

NSP पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर
निष्पक्ष • निर्भीक | जनता की आवाज़, आपके साथ

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!