नरसिंहपुर। 26 जून 2026 आमगांव पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5 से 7 जुआरियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ सामग्री और नकदी जब्त किए जाने की सूचना है।
हालांकि, कितनी राशि जब्त हुई है और कितने लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।
जैसे ही पुलिस का आधिकारिक प्रेस नोट या बयान जारी होगा, समाचार को अपडेट किया जाएगा।








