*ब्रेकिंग पोल खोल ₹600 गन्ना मूल्य की मांग को लेकर नरसिंहपुर में किसानों का जमावड़ा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका, हुई झड़प!*

नरसिंहपुर ! 16 नवंबर 2026
नरसिंहपुर में गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय परिसर की ओर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि कलेक्टर कार्यालय परिसर के बाहर पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प होने की जानकारी सामने आई है।

किसानों की प्रमुख मांग गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल निर्धारित करने और उचित बोनस दिए जाने की है।
बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने के बाद मौके पर स्थिति क्या बनी और प्रशासन की ओर से किसानों की मांगों पर क्या रुख अपनाया गया, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

पोलखोल न्यूज़ इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। आधिकारिक पक्ष एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
#Narsinghpur #किसानआंदोलन #गन्नाकिसान #600रुपयेप्रतिक्विंटल #किसानएकता

#CollectorOffice #NarsinghpurNews #PolKholNews #MPNew

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!