*गोटेगांव में यातायात नियमों पर सवाल! स्कूटी पर सवार दिखीं 3 महिला पुलिसकर्मी, आम आदमी होता तो क्या कार्रवाई होती?*

नरसिंहपुर ! 16 नवंबर 2026

पोलखोल न्यूज़ को एक दर्शक ने वीडियो भेजा है। दर्शक के अनुसार, यह वीडियो उन्होंने स्वयं गोटेगांव में बनाया है। वीडियो में एक दोपहिया स्कूटी पर तीन महिला पुलिसकर्मी वर्दी में सवार नजर आ रही हैं।

अब सवाल यह है कि जब आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस की है, तो क्या इन नियमों का पालन करना पुलिसकर्मियों के लिए भी उतना ही जरूरी नहीं है?

जरा सोचिए, अगर इसी तरह किसी आम नागरिक को स्कूटी पर तीन सवारी बैठाकर जाते हुए पकड़ा जाता, तो क्या उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई नहीं होती?

यातायात नियम सभी के लिए समान हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या नियमों का पालन कराने वालों को भी खुद नियमों का पालन नहीं करना चाहिए?

पोलखोल का सवाल: क्या यातायात नियमों का पालन सिर्फ आम जनता की जिम्मेदारी है या वर्दी पहनने वालों की भी?

नोट: यह समाचार दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो और उनके बताए गए विवरण पर आधारित है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि तथा संबंधित पुलिस विभाग का पक्ष प्राप्त होना बाकी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!