नरसिंहपुर ! 16 मई 2026
जिला नरसिंहपुर के थाना गोटेगांव अंतर्गत बगासपुर गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान लेखराम ठाकुर पिता रामकिशन ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी बगासपुर के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना गोटेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।








