नरसिंहपुर। 3 अगस्त 2026 थाना सुआतला क्षेत्र के ग्राम रमखिरिया सरसला निवासी 30 वर्षीय आकाश ठाकुर रविवार शाम करीब 5 बजे तीतरपानी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झिराघाटी के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में आकाश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








