*महिला के पति से कथित अभद्रता, SI बोले– ‘SP को मेरा नाम बता देना’!*

नरसिंहपुर।  28 जुलाई 2026 शहर में मारपीट की एक घटना के बाद शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे एक दंपति ने पुलिस के एक उपनिरीक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के एक चौराहे पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई, जिसमें एक महिला और उसके पति के साथ भी मारपीट होने का दावा किया गया। इसके बाद दोनों शिकायत दर्ज कराने थाना कोतवाली पहुंचे।

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना परिसर में मौजूद एसआई मूलचंद यादव ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। आरोप के मुताबिक, एसआई ने महिला के पति से कहा, “भाग यहां से, स्टेडियम जाकर लड़,” और यह भी कहा, “एसपी को मेरा नाम बता देना।”

घटना के संबंध में पुलिस का पक्ष जानने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी **** तथा पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों से बात नहीं हो सकी।

 

फिलहाल मामले में पीड़ित पक्ष के आरोप सामने आए हैं। पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!