*खेत में चारे के बीच छिपे जहरीले सांप ने बुजुर्ग महिला को डंसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत!*

नरसिंहपुर।21 अगस्त 2026 सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम गोकला में सांप के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कलाबाई धानक (66 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कलाबाई खेत में गाय को चारा निकालकर देने जा रही थीं। इसी दौरान चारे में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया।

सांप के काटने के बाद परिजन उन्हें तत्काल करेली के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कलाबाई की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!