
विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल*
नरसिंहपुर, 17 सितम्बर 2025. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल बुधवार को ग्राम पंचायत बीतली में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने की परंपरा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इसी कड़ी में “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी का मानना है कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संकल्प है”। इसी सोच के साथ उन्होंने वर्ष 2014 में पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश हमें यह सिखाता है कि जब हम सफाई रखते हैं, तो वह किसी और पर उपकार नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी सेवा है। गंदगी और कचरे से मुक्त वातावरण हमें न केवल बीमारियों से बचाता है, बल्कि हमारे जीवन स्तर को स्वस्थ रखता है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 विधायक पटेल तेंदूखेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में हुए शामिल*
प्रधानमंत्री मोदी का हुआ लाइव प्रसारण*
नरसिंहपुर, 17 सितम्बर 2025. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर परिषद तेंदूखेड़ा में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जिला धार के भैंसोला में आयोजित कार्यक्रम को देखा व सुना। शिविर में एलएन मेडिकल कॉलेज एवं जेके हॉस्पिटल भोपाल से आए चिकित्सकों का पुष्पमाला से स्वागत किया।
विधायक श्री पटेल ने कहा कि आज हम सब बड़े हर्ष और गौरव का अनुभव कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर तेंदूखेड़ा नगर परिषद में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने अपने जीवन का संपूर्ण समय देश सेवा और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ भारत- समर्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव और नगर-नगर तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस शिविर के माध्यम से आमजन को निःशुल्क जाँच, उपचार और परामर्श की सुविधा मिलेगी। यह सिर्फ एक चिकित्सा शिविर नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री जी के “सेवा ही संगठन” और सेवा पखवाड़ा के संकल्प का उदाहरण है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 विकासखंड गोटेगांव में एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का हुआ आयोजन
नरसिंहपुर, 17 सितम्बर 2025. राज्य शासन के आनंद संस्थान विभाग के निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी आनंद विभाग तथा जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद के समन्वय से विकासखंड स्तरीय जनपद पंचायत गोटेगांव में एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। अल्पविराम परिचय कार्यशाला में पंचायत, राजस्व, शिक्षा, महिला बाल विकास, मत्स्य, पशुपालन आदि विभागों के अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यशाला में प्रतिभागियों ने रूचि के साथ अपना परिचय दिया। मास्टर ट्रेनर यमुना विश्वकर्मा ने अल्पविराम, शांत समय की प्रक्रिया और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जीवन के लेखा-जोखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मदद और दुःख से सम्बंधित प्रतिभागियों के अनुभव साझा किया। मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र चंदेल ने मेरा आनंद क्या है, कब घटता है और कब बढ़ता है, के बारे में बताया। आनंदक सत्यम नेमा ने खेल गतिविधि, विप्रा मोदी ने रिश्ते सत्र के माध्यम से अपने जीवन के और प्रतिभागियों के अनुभव शेयर किए। सत्र जीवन में अल्पविराम के निरंतर अभ्यास की जरूरत पर चर्चा की गई। जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला के बारे में बताया।







