*अस्पताल के पलंग पर चुपचाप लेटा था अभिषेक, मामा की अपील ने झकझोर दिया दिल | पोलखोल न्यूज़!*

नरसिंहपुर। 21 अक्टूबर 2026 रानी पिपरिया निवासी 21 वर्षीय अभिषेक पटेल के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद अब उसके मामा का बयान सामने आया है। जिला अस्पताल में भर्ती अभिषेक की हालत देखकर हर किसी का दिल दुखी हो जाए। परिजनों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

पोलखोल न्यूज़ की टीम जब एक अन्य खबर के सिलसिले में जिला अस्पताल पहुंची, तभी अभिषेक के मामा मिले। उन्होंने टीम से कहा, “आइए, मेरे भांजे को देख लीजिए।” जब टीम अस्पताल के पलंग तक पहुंची, तो वहां का दृश्य बेहद दुखद था। अभिषेक शरीर पर चोटों के निशान लिए चुपचाप पलंग पर लेटा हुआ था।

परिजनों के अनुसार, अभिषेक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके साथ हुई कथित मारपीट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि एक युवक को इस तरह चोटें आईं? मामले की निष्पक्ष जांच और सभी संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बेहद जरूरी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले में स्टेशन थाना प्रभारी सौरभ पटेल के अनुसार, विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।

यह मामला केवल आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि एक पीड़ित युवक को न्याय दिलाने और घटना की सच्चाई सामने लाने का है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर है।

देखिए पोलखोल न्यूज़ पर अभिषेक पटेल के मामा ने क्या कहा और अस्पताल में पीड़ित की स्थिति कैसी नजर आई।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!