नरसिंहपुर। 21 अक्टूबर 2026 दिनांक 21 अक्टूबर बुधवार सुबह शहीद स्मारक, पुलिस लाइन नरसिंहपुर में आज प्रातः 9 बजे पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान और उनके योगदान को याद किया








