नरसिंहपुर। 29 अगस्त
सीगंरी नदी में बुधवार सुबह हुए हादसे में बह गए किसानी वार्ड निवासी गुड्डू जाट उर्फ़ अंबानी का शव दो दिन बाद बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की सुबह गणेश मंदिर मार्ग स्थित छोटे पुल को पार करते समय गुड्डू जाट असंतुलित होकर पानी के तेज बहाव में बह गए थे। लगातार खोजबीन के बाद SDRF और NDRF की टीम ने शुक्रवार दोपहर नगर के बड़े पुल के समीप उनका क्षत-विक्षत शव खोज निकाला।
गौरतलब है कि अंबानी के पानी में बह जाने की खबर सबसे पहले पोलखोल ने प्रकाशित की थी।








