“जमीनी विवाद में हत्या के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्त में, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने देर रात थाना स्टेशनगंज व नगरीय क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था का लिया जायजा”!

नरसिंहपुर / 29 अगस्त 2025

जमीनी विवाद के चलते की गयी हत्या के आरोपी 24 घंटे कं अंदर पुलिस गिरफ्त में।

👉थाना स्टेशनगंज अंतर्गत ग्राम झिरीकलां के छोटेलाल वंशकार व आकाश उर्फ अक्कू लोधी, मुन्नू लोधी, ईलू लोधी में खेत की मेढ़ को लेकर पुरानी बुराई थी। जिसके चलते कल दिनांक 27.08.2025 को प्रार्थी छोटेलाल वंशकार अपने खेत जा रहा था कि रास्ते में आकाश उर्फ अक्कू लोधी, मुन्नू लोधी, ईलू लोधी मिले जो पुरानी बुराई को लेकर गाली गलौच करने लगे और छोटे लाल वंशकार पर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया उसके बाद पेट्रोल डालकर जान से मारने की नियत आग लगा दी।
उक्त घटना की सूचना डायल-100 पर मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर पहुँचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना को अंजाम देकर आरोपी हो गए थे फरार – उक्त प्रकरण में आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे जिनकी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष टीमों का गठन किया आरोपियों की गिरफ्ारी हेतु निर्देश दिए गए थे। गठित की गयी टीमों द्वारा मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यम से आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी मुन्नू उर्फ केदार पिता गेंदालाल लोधी उम्र 45 साल, आकाश उर्फ अक्कू पिता गेंदालाल उम्र 32 साल दोनों निवासी झिरीकलां को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड – हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुन्नू उर्फ केदार लोधी को अपराध क्रमांक 274/2015 धारा 302 भादवि. में आजीवन कारावास की सजा हुई है, जिसमें वर्ष 2022 में उच्च न्यायालय जबलपुर से जमानत पर रिहा हुआ था।
जप्ती- मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तलवार, पेट्रोल की कुप्पी, लाईटर व मोटर सायकल जप्त किया गया।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी मे विशेष भूमिका – हत्या के प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी मे निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि. विजय द्विवेदी, सउनि शिवराज पटैल, प्रधान आरक्षक अखिलेश धुर्वे, नरेन्द्र कुशवाहा, विजय धुर्वे, बरि. आरक्षक लक्ष्मी नगपुरे, संजय पाण्डेय, आरक्षक नंदकिशोर कुशवाहा, नसीम अख्तर, राजकुमार प्रजापति, पूरन मेहरा, मोहित ठाकुर, चालक प्रशांत ठाकुर, सैनिक राजेन्द्र राजपूत, नगर रक्षक नीलेश पटैल की विशेष भूमिका रही है।

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

👉 पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना द्वारा देर रात्रि में किया गया थाना स्टेशनगंज का औचक निरीक्षण
रेल्वे स्टेशन एवं नगरीय क्षेत्र का भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों पर झुन्ड बनाकर खड़े होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर समझाईश दी गयी।

पुलिस अधीक्षक,ऋषिकेश मीना द्वारा त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम देर रात्रि थाना स्टेशनगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने डियूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को चैक किया गया साथ ही डियूटी के दौरान किसी भी प्रकार की चूक एवं लापरवाही न बरतने हेतु चेतावनी दी गयी।
थाना स्टेशनगंज के औचक निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा रेल्वे स्टेशन एवं नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र का भी भ्रमण किया गया इसके साथ-साथ चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर झुन्ड बनाकर खड़े होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर समझाईश दी गयी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!