भोपाल / 29 अगस्त 2025
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 को समाप्त होना था, लेकिन अब वे अगस्त 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे।
अनुराग जैन ने सितंबर 2024 में मुख्य सचिव का पदभार संभाला था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।








