ग्राम सगरा के ग्राम कोटवार श्रीराम मेहरा को दबंगों द्वारा धमकाए जाने की घटना के विरोध में मेहरा समाज के सभी सामाजिक संगठन लगातार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं।
इसी क्रम में आज भी कोटवार वेलफेयर सोसायटी संघ नरसिंहपुर एवं मेहरा (गढ़वाल) समाज कल्याण परिषद, क्षेत्रीय समिति साईंखेड़ा, जिला नरसिंहपुर ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक महोदय एवं कलेक्टर महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि दबंगों पर शीघ्र सख्त कार्यवाही की जाए तथा ग्राम कोटवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए, जिससे वह भयमुक्त होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे!
22 अगस्त को ही पोलखोल ने खबर दिखाई थी!









