“वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा: भूस्खलन में 31 की मौत, 23 घायल!

जम्मू / कटरा 27 अगस्त 2025

कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को हुए बड़े भूस्खलन में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वायुसेना के दो विमान मौके पर पहुंचे हैं और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आशंका है कि मलबे के नीचे और लोग दबे हो सकते हैं।

भारी बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई जगहों पर मलबा जमा हो जाने और पत्थरों के गिरने से जम्मू-कटरा राजमार्ग बंद कर दिया गया है। वहीं, नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनें रद्द कीं और 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा, जिनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं।

मंगलवार को जम्मू में 6 घंटे में 22 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई। पुल बह गए, बिजली और मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुए। कई हिस्सों में टेलीकॉम ब्लैकआउट हो गया है, जिससे लाखों लोग संपर्क से बाहर हैं।

अब तक 3,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय वालंटियर्स की मदद से राहत व बचाव कार्य जारी है। प्रभावित लोगों को अस्थायी शेल्टर्स में खाना, पानी और मेडिकल सहायता दी जा रही है।

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र

जम्मू शहर, आरएसपुरा, सांबा, अखनूर, नगरोता, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, पुरमंडल, कठुआ और ऊधमपुर।

रियासी, रामबन, डोडा, बिलावर, कटरा, रामनगर, हीरानगर, गूल और बनिहाल में हल्की बारिश जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, बादल 12 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंच गए हैं, जो बेहद सक्रिय तूफानों का संकेत है। आने वाले दिनों में पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!