गणेश चतुर्थी पर अवकाश, कांग्रेस का ज्ञापन कार्यक्रम अब 28 अगस्त को!”

भोपाल/नरसिंहपुर, 26 अगस्त।
मध्यप्रदेश शासन ने बुधवार, 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया है। पहले यह दिन ऐच्छिक अवकाश था, जिसे संशोधित कर अब सामान्य अवकाश किया गया है।

इसी बीच, अवकाश की घोषणा के चलते जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने अपने ज्ञापन कार्यक्रम की तिथि में संशोधन किया है।
पूर्व निर्धारित 27 अगस्त को सौंपे जाने वाला ज्ञापन अब 28 अगस्त को, पूर्व निर्धारित समय व स्थान पर ही सौंपा जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी संबंधितों से इस संशोधन की जानकारी लेकर उपस्थित होने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!