जम्मू/भोपाल / नरसिंहपुर – 26 अगस्त 2025
माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन: 5 श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा स्थगित
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार दोपहर माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। त्रिकुटा पहाड़ियों में अर्धकुंवारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते दोपहर लगभग 3 बजे यह भूस्खलन हुआ। हादसे के बाद पुराने मार्ग से भी यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। श्राइन बोर्ड ने बचाव अभियान जारी होने की जानकारी दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा न करें।
👉 *मप्र कैबिनेट बैठक: न्याय, स्वास्थ्य और पर्यटन पर अहम फैसले*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, न्याय व्यवस्था, स्वास्थ्य और पर्यटन को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए।
👉 *न्याय व्यवस्था*
राज्य की हर अदालत में एक लोक अभियोजन अधिकारी की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 610 नए पद सृजित होंगे। इससे न्याय प्रक्रिया तेज और प्रभावी होने की उम्मीद है।
👉 *स्वास्थ्य*
मप्र को मेडिकल हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। वर्तमान में 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 2,575 एमबीबीएस और 1,357 पीजी सीटें उपलब्ध हैं। कटनी, धार और पन्ना में नए कॉलेजों पर चर्चा चल रही है।.
👉 *पर्यटन*
प्रदेश को ग्लोबल स्पिरिचुअल हब बनाने की योजना पर काम हो रहा है। 29-30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म प्रोग्राम आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे बुंदेलखंड और चंबल क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा।
👉 *अन्य फैसले*
गणेश चतुर्थी को अवकाश घोषित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्षों के प्रत्यक्ष चुनाव कराने की योजना।
ऊर्जा क्षेत्र में सोलर-पवन संयोजन से बिजली उत्पादन बढ़ाने का प्रस्ताव।
उज्जैन से इंदौर और पीथमपुर तक मेट्रो परियोजना के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।
👉 *बिना हेलमेट पेट्रोल नही : नियम , नियम तोड़े तो धंधा बढ़ा*!
नरसिंहपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर शीतला पटले का आदेश – बिना हेलमेट पेट्रोल/सीएनजी नहीं मिलेगा। लेकिन कई पंप संचालक 10–20 रुपये में हेलमेट किराए पर देकर आदेश की आड़ में कमाई कर रहे हैं। नियम मानने वाले पंपों की बिक्री घटी, जबकि उल्लंघन करने वालों पर भीड़ बढ़ी। ग्रामीण इलाकों में मजदूर और किसान परेशान हैं।
👉 एक ओर जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं, वहीं मध्यप्रदेश सरकार विकास और सुधार की नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में जुटी है! वहीं जिले में बिना हेलमेट पेट्रोल नही : नियम तोड़ेने पर कमाई का धंधा बढा
! 








