“जिला कांग्रेस कमेटी 27 को राज्यपाल के नाम सौंपेगी ज्ञापन!”

नरसिंहपुर / 26 अगस्त 2025

जिला कांग्रेस कमेटी 27 अगस्त दिन बुधवार को राज्यपाल के नाम सौंपेगी ज्ञापन

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के नेतृत्व में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन नरसिंहपुर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला, ब्लाक, मंडलम, सेक्टर, सेवादल, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, आईटी सेल, N.S.U.I., अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक समेत बूथ स्तर तक के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहेगी।

📍 स्थान: कलेक्टर कार्यालय, नरसिंहपुर
⏰ समय: दोपहर 1:30 बजे
📅 दिनांक: 27 अगस्त 2025, बुधवार

निवेदक:
सुनीता पटैल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर
तथा समस्त कांग्रेसजन

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!