कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार, अपर कलेक्टर अंजली शाह, संयुक्त कलेक्टर वंदना जाट सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद थे।
कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन, विभिन्न पत्रों और हाई कोर्ट के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करें। हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों के जवाब शीघ्र पेश करने के निर्देश दिए। समय सीमा के लंबित प्रकरणों का जवाब तय समय सीमा में दर्ज कर निराकरण सुनिश्चित करें। धारणाधिकार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धारणाधिकार के प्रकरणों की जांच कर शीघ्र प्रकरणों को प्रेषित करें।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को सुनिश्चित कर समय सीमा में पूरा करें। श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित संबल योजना में हितग्राहियों की ई-केवायसी पूर्ण कराने और संबल योजना के लंबित प्रकरणों को शीघ्र जांच कर निराकरण करने के निर्देश समस्त निकायों के सीएमओ व जनपदों के सीईओ को दिए। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का नवीन आधार कार्ड बनाने के लिए उनका सत्यापन निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी
समाधान कारक उत्तर नहीं देने पर प्राथमिक शिक्षक का एक दिवस का वेतन काटने और 4 जनशिक्षकों, प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक को चेतावनी पत्र जारी
सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार ने अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस का समाधान कारक उत्तर नहीं देने पर प्राथमिक शिक्षक का एक दिवसीय का वेतन कटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा 4 जनशिक्षकों, प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक को चेतावनी पत्र जारी करने का आदेश जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार ने विगत दिनों शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा और शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा की प्रभारी प्रधान पाठक अजरा परवीन, सहायक शिक्षक देवी सिंह मुड़िया व बिना स्वीकृति अवकाश शाला से अनुपस्थित पाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक शोभना पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसी तरह शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक अंजना सेन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
कारण बताओ नोटिस जारी होने के पश्चात अभ्यावेदन प्राप्त होने पर समाधानकारक न होने के कारण शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा की प्रभारी प्रधान पाठक अजरा परवीन खान व सहायक शिक्षक देवी सिंह मुड़िया का एक वेतन वृद्धि रोकने और प्राथमिक शिक्षक शोभना पाठक का उत्तर समाधान कारक नहीं होने पर कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर एक दिवस का अवैतनिक करने का आदेश जारी किया है। इसी तरह कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद अभ्यावेदन द्वारा समाधानकारक न होने पर जनपद शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले जनशिक्षा केन्द्र बचई के जनशिक्षक शांत कुमार पटैल व महेश कुमार झारिया, जनशिक्षा केन्द्र चंदनदेवी हाई स्कूल रोंसरा के जनशिक्षक रामेश्वर प्रसाद शर्मा व संजय कुमार मेहरा, शासकीय एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया के प्रधान पाठक और प्राथमिक शिक्षक अंजना सेन को चेतावनी पत्र जारी किया है।
.
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 जिले में माटी गणेश- सिद्ध गणेश अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने मिट्टी से बनाई जा रही गणेश की प्रतिमाएं
मप्र जनअभियान परिषद की संस्थाएं और शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों ने बनाई गणेश की प्रतिमाएं
राज्य शासन के निर्देशानुसार माटी गणेश- सिद्ध गणेश अभियान के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने हाथों से शुद्ध मिट्टी से गणेश की प्रतिमाएं निर्मित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मप्र जनअभियान परिषद की संस्थाओं द्वारा जिले में विकासखंड, सेक्टर, ग्राम पंचायतों और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा माटी गणेश- सिद्ध गणेश की प्रतिमाएं निर्मित कर लोगों को पर्यावरण का संदेश दे रहे हैं।
इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा की छात्राओं ने मिट्टी से गणेश की प्रतिमा बनाकर लोगों को पर्यावरण का संदेश दिया। छात्राओं ने मिट्टी से गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं अपने हाथों से बनाई। प्राचार्य सुशील शर्मा ने सभी छात्राओं को संकल्प दिलवाया।
इसी तरह मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के कार्यालय में माटी गणेश- सिद्ध गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सशक्तिकरण की बैठक आयोजित की गई। मास्टर ट्रेनर अंकित पटेल ने सभी को मिट्टी से प्रतिमा निर्माण की विधि बताई। मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा ने कहा कि ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से पर्यावरण व जल का प्रदूषण नहीं होता है। सहज उपलब्धता के साथ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने जैसे अवसर भी मिलत हैं। इस दौरान विकासखंड की नवीन गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, नवांकुर सखी योजना के प्रभारी, विद्यार्थी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित परामर्शदाता मौजूद थे।
नवांकुर संस्था यू- साथी सेवा समिति के तत्वाधान में सेक्टर भैंसा के ग्राम पाला (रामनगर) की नवांकुर सखियों ने मिट्टी गणेश- सिद्ध गणेश निर्माण कार्यशाला आयोजन किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत चीचली की ग्राम पंचायत बारछी में नवीन माध्यमिक शाला में माटी गणेश- सिद्ध गणेश कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लोगों को शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश की प्रतिमा बनाकर स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान कमलेश कुमार अहिरवार, चेतराम वर्मा, श्री रामेश्वर वर्मा, प्रधान पाठक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद!
.
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 दुकान एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं को सातों दिवस खोले जाने के लिए की गई छूट प्रदान निश्चित साप्ताहिक अवकाश संबंधी प्रावधान को समाप्त करते हुए दुकान एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं को सातों दिवस खोले जाने के लिए छूट प्रदान की गई है। श्रम पदाधिकारी नरसिंहपुर दामिनी सिंह ने बताया कि मप्र राजपत्र (असाधारण) भोपाल में प्रकाशित आदेश के अनुसार मप्र दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 की धारा 13 के अनुसार के सशर्त (प्रत्येक कर्मचारी को नियोक्ता द्वारा संवैतनिक साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएगा) निश्चित साप्ताहिक अवकाश संबंधी प्रावधान को समाप्त कर सातों दिवस खोले जाने के लिए छूट प्रदान की गई है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा अन्य असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए चलाया जा रहा अभियान
जिले में गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा अन्य असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए 5 सितम्बर तक अभियान चलाया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी दामिनी सिंह ने बताया कि ई- श्रम पोर्टल www.eshram.gov.in पर पंजीयन में जाकर अपने मोबाइल अथवा निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर- सीएससी पर संपर्क कर किया जा सकता है। नि:शुल्क पंजीयन के लिए आधार नंबर, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर तथा आईएफएससी कोर्ड सहित बचत खाता क्रमांक की आवश्यकता होगी।
पंजीयन की प्रक्रिया के अंतर्गत पोर्टल www.eshram.gov.in पर ई- श्रम पोर्टल पर पंजीयन पर क्लिक कर उपरोक्तानुसार चाही गई समस्त जानकारी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को भरना होगा। इसके बाद ई- श्रम कार्ड का प्रिंट प्राप्त होगा, जो आजीवन सम्पूर्ण भारत में मान्य होगा। पंजीयन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के निदान के लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर में या टेलीफोन नंबर 07792- 230309 पर सम्पर्क किया जा सकता है।











