“पेंशन को लेकर बड़ा खुलासा: आधे से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारियों को 1500 रुपये से कम पेंशन!”

नई दिल्ली। 24 अगस्त 2025 संसद में पेश सरकारी आंकड़ों से बड़ा खुलासा हुआ है। कर्मचारी पेंशन योजना-1995 (EPS-95) के तहत रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन बेहद कम है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब आधे पेंशनभोगी 1500 रुपये प्रति माह से भी कम पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक 8.15 मिलियन पेंशनभोगी EPS-95 के तहत रजिस्टर्ड थे, जिसका प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) करता है।

4.915 मिलियन पेंशनभोगियों में से 50% से अधिक को 1500 रुपये से भी कम पेंशन मिल रही है।

7.87 मिलियन (96%) को 4000 रुपये प्रति माह से कम पेंशन मिल रही है।

8.09 मिलियन (99%) की मासिक पेंशन 6000 रुपये से कम है।

केवल 53,541 पेंशनभोगी (0.65%) को 6000 रुपये से अधिक पेंशन मिलती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह राशि वर्तमान जीवन-यापन की लागत के हिसाब से बेहद अपर्याप्त है। इतनी कम पेंशन से महीने का गुजारा करना तो दूर, एक हफ्ते का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो जाता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!