नरसिंहपुर 21 अगस्त 2025
शासकीय प्राथमिक शाला गरगटा में कमियां पाए जाने पर कलेक्टर ने 3 प्राथमिक शिक्षकों को कारण बाताओ नोटिस जारी
शासकीय प्राथमिक शाला गरगटा के निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर शीतला पटले ने तीन प्राथमिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पटले द्वारा बुधवार 20 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला गरगटा का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान शाला में छात्रों की उपस्थिति न्यूनतम पाई गई, शाला में दर्ज 14 में से मात्र 6 छात्र उपस्थित पाए गए और शाला में उपस्थित छात्रों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत न्यून पाया गया। उक्त कमियों से यह प्रतीत होता है, कि इन प्राथमिक शिक्षकों द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हो। इस पर कलेक्टर ने प्राथमिक शिक्षक एकम सिंह चौधरी, भगत सिंह मेहरा व सुनील उपमन्यु को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
छात्राओं को अंग्रेजी एवं अन्य विषयों की कोचिंग देने के लिए योग्य शिक्षक जिले के अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति छात्रावासों में अपना आवेदन कर सकते हैं।
जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर ने बताया कि छात्र- छात्राओं को अंग्रेजी एवं अन्य विषयों की कोचिंग देने के लिए योग्य शिक्षक जिले के अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास नरसिंहपुर, अनुसूचित महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास नरसिंहपुर, जिला स्तरीय कन्या उत्कृष्ट छात्रावास नरसिंहपुर, जिला स्तरीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास नरसिंहपुर, विकासखंड स्तरीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास नरसिंहपुर, विकासखंड स्तरीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास करेली, विकासखंड स्तरीय कन्या उत्कृष्ट छात्रावास गोटेगांव, विकासखंड स्तरीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास गोटेगांव, विकासखंड स्तरीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास चांवरपाठा, विकासखंड स्तरीय कन्या उत्कृष्ट छात्रावास चीचली, विकासखंड स्तरीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास चीचली, विकासखंड स्तरीय कन्या उत्कृष्ट छात्रावास सांईखेड़ा और विकासखंड स्तरीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास सांईखेड़ा में अपना आवेदन कर सकते हैं।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए 15 सितम्बर तक ले सकते हैं प्रवेश
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। इन पाठ्यक्रमों में इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन के लिए 2, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजी. के लिए 8 और मार्डन ऑफिस मेनजमेंट ब्रांच के लिए 21 सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर इच्छुक छात्र- छात्राएं 15 सितम्बर तक प्रात: 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। इससे छात्र- छात्राओं को भविष्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9424964698, 9098740752 और 9584721404 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर ने दी है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉जिले में अब तक 1036.4 मिमी अर्थात 40.80 इंच वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1036.4 मिमी अर्थात 40.80 इंच वर्षा दर्ज की गई है। 20 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 3 मिमी, गाडरवारा में 7 मिमी, गोटेगांव में 6 मिमी, करेली में 10 मिमी और तेंदूखेड़ा में 4 मिमी वर्षा आंकी गई है।
20 अगस्त तक तहसील नरसिंहपुर में 934 मिमी, गाडरवारा में 1307 मिमी, गोटेगांव में 962 मिमी, करेली में 891 मिमी और तेंदूखेड़ा में 1088 मिमी वर्षा आंकी गई है।
इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 795 मिमी अर्थात 31.30 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 733 मिमी, गाडरवारा में 994 मिमी, गोटेगांव में 892 मिमी, करेली में 616 और तेन्दूखेड़ा में 741 मिमी वर्षा हुई थी।









