नरसिंहपुर। 19 अगस्त 2025
नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल 21 अगस्त 2025, गुरुवार को नरसिंहपुर कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर सभी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी।
कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, NSUI एवं सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को दोपहर 12 बजे उनके निज निवास पर एकत्रित होकर नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
कांग्रेसजनों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।







