⚡🏟️ करंट के साए में खेल – तेंदूखेड़ा स्टेडियम बना हादसों का मैदान!

 

नरसिंहपुर / 18अगस्त 2025

तेंदूखेड़ा नगर का नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम बदहाली का शिकार है। खिलाड़ियों ने बताया कि मैदान में व्यायाम की टूटी-फूटी मशीने, गेट और गंदगी से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

सबसे गंभीर समस्या बिजली व्यवस्था की है। खुले नंगे तारों और खराब फिटिंग के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। आज अभ्यास के दौरान एक फुटबॉल खिलाड़ी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द मैदान की सफाई, बाउंड्री और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि सुरक्षित माहौल में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार सकें।

👉 समाजसेवी नीतेश अग्रवाल ने इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

✍️ “मैदान में जब सपनों के दीप जलते हैं,
तभी तो खिलाड़ी नगरों के नाम चलते हैं।
बिजली के करंट से जब जीवन ही खतरे में हो,
तो बताइए, फिर कैसे नए सितारे पलते हैं…?”

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!