IPS पिता ने किया सिपाही को बर्खास्त, वकील बेटी ने कोर्ट से कराई बहाली – इलाहाबाद हाईकोर्ट में दिलचस्प मामला!”

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अनोखा मामला चर्चा में है, जहां एक आईपीएस पिता और उनकी वकील बेटी आमने-सामने आ गए। यूपी पुलिस में बरेली रेंज के आईजी रहे राकेश सिंह ने विभागीय कार्रवाई के तहत सिपाही तौफीक अहमद को बर्खास्त कर दिया था। आरोप था कि जनवरी 2023 में त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही 17 वर्षीय किशोरी से उसने छेड़खानी की थी, जिसके बाद पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। हालांकि लोअर कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सिपाही को बरी कर दिया।

सिपाही की तरफ से हाईकोर्ट में केस उनकी वकील बेटी अनुरा सिंह ने लड़ा। सुनवाई के दौरान कोर्ट में पिता और बेटी आमने-सामने थे। अंततः हाईकोर्ट ने सिपाही की बर्खास्तगी रद्द करते हुए बहाल करने का आदेश दिया। कानूनी तौर पर बेटी ने पिता को हरा दिया, लेकिन यह पल खुद पिता के लिए भी गर्व और खुशी का कारण बना।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!