👉अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावितों को राशि का वितरण व संवाद करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा मानसून काल 2025 में प्राकृतिक आपदा एवं अतिवृष्टि व बाढ़ से व्यापक स्तर पर क्षति से प्रभावितों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरण एवं हितग्राहियों से संवाद 8 अगस्त को प्रात: 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया जाना संभावित है। इस संबंध में समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित ग्राम पंचायतों/ ग्रामों में मुख्यमंत्री के उद्बोधन व संवाद की व्यवस्था करें।
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक 11 अगस्त को होगी
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार 11 अगस्त को दोपहर एक बजे से आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ने दी है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया
काव्य गोष्ठी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण की दी गई प्रस्तुति [नरसिंहपुर, 07] जिले में मप्र जनअभियान परिषद द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि, मप्र जनअभियान परिषद की संस्थाओं और आम नागरिकों आदि के माध्यम से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आम नागरिक अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर रहे हैं। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण पर कविजनों के द्वारा रचनात्मक प्रस्तुत देकर नागरिकों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर की नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया के द्वारा एनसीआई हाई स्कूल बसुरिया में रामेश्वर वर्मा के जन्मदिन पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान चंदन, अमरूद एवं बेलपत्र का पौधे लगाए गए। इसके पूर्व बागेश्वरी साहित्य परिषद द्वारा पर्यावरण काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण पर वृक्षों की महत्वता पर कविजनों के द्वारा रचनात्मक प्रस्तुती दी गई।
इस अवसर पर पर्यावरणविद के अध्यक्ष रामकुमार बड़कुर, बागेश्वरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, संतोष अग्रवाल सागर, वृक्ष मित्र संस्था संरक्षक योगेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कवि पुरूषोत्तम मुख्तयार, हास्य व्यंग्य कवि दीपक गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, जनअभियान परिषद की समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य व अन्य नागरिक मौजूद थे।
ग्राम डोकरघाट में शाला परिसर में हुआ पौधरोपण
मप्र जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोकरघाट के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला डोकरघाट में आम का पौधा लगाया गया। इस दौरान जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद जयनारायण शर्मा, नवांकुर संस्था शिवाजी जनकल्याण समिति व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोंगरगांव-अंडिया के सचिव मनीष रजक, प्रस्फुटन समिति डोकरघाट के अध्यक्ष शुभम पटेल, सचिव रवीन्द्र गोड़ और सदस्य मौजूद थे।
इसके अलावा अभियान के तहत बहोरीपार कला के गोकुलधाम गौशाला में पौधरोपण किया गया। इस दौरान गौशाला संचालक अजय दादा पटेल, नवजीत उमरे, नवांकुर संस्था शिवाजी जनकल्याण समिति व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोंगरगांव के सचिव मौजूद थे।










