नरसिंहपुर / 7 अगस्त 2025
“नशे से दूरी है ज़रूरी”
नशा मुक्ति पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालें छात्र-छात्राओं को किया गया पुरूस्कृत
उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशन में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाए गए “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नशा विरोधी संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।
इसी क्रम में अभियान के दौरान श्री नरसिंह पव्लिक स्कूल, नरसिंहपुर में नशा मुक्ति पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया गया था। उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर –
मिडिल स्कूल से सानिध्य विश्वकर्मा, इच्छा मिश्रा को प्रथम स्थान वेदांत जाट को द्वितीय स्थान छबि चौबे, समर्थ विश्वकर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
हाई स्कूल से कृतिका बिथारे को प्रथम स्थान, तनु चौधरी को द्वितीय स्थान, हिमानी नामदेव एवं तनुष्का रधुवंशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
हायर सेकन्ड्री स्कूल से रिशिका गुमास्ता एवं एन्जल समदेले को प्रथम स्थान, सिद्धि स्थापक एवं सीतू कौरव को द्वितीय एवं वेदप्रकाश चक्रवर्ती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान पाने वालें छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक, नरिंसंहपुर द्वारा पुरूस्कृत किया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी, कोतवाली, श्री नरसिंह पव्लिक स्कूल, नरसिंहपुर के संचालक संजय नेमा एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 नरसिंहपुर पुलिस ने तलाशे 22 लाख कीमत के 106 गुम मोबाईल*
उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होने के प्राप्त आवेदनों एवं सूचनाओं पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गई। जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 22 लाख मूल्य के 106 गुम मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया है।
उक्त सभी वरामद मोबाईलों को पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौंपे गये हैं। मोबाईल धारकां को उनके गुम मोबाईल वापस मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गई है।
साईबर अपराधों की जागरूकता हेतु आयोजित किया गया शिविर :- पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर साईबर फ्राड एवं अपराधों की जागरूकता के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्र.आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, आरक्षक भूपेन्द्र कवरेती एवं नितिन कुशवाहा द्वारा आमजनों को साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी।
जनहित में अपील –
यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह सर्वप्रथम अपनी सिम को बंद कराए एवं नजदीकी थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करे। इसके साथ ही CEIR पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कर गुम मोबाइल की ट्रैकिंग प्रक्रिया में सहयोग करे।












