*ब्रेकिंग न्यूज़ | नरसिंहपुर में 26 नवंबर को किसान संगठनों का बड़ा ऐलान! नेशनल हाईवे और रेलवे रोको आंदोलन की तैयारी!*

नरसिंहपुर। 24 नवंबर 2026 जिले के 8 प्रमुख किसान संगठनों को समाहित करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक तहसील करेली में संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसान संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने एक स्वर में गन्ना किसानों की मांगों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को नरसिंहपुर मुख्यालय के टट्टा पुल (खेरी नाका) के पास सांकेतिक एवं शांतिपूर्ण नेशनल हाईवे रोको और रेलवे रोको आंदोलन किया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, यह आंदोलन गन्ना मूल्य सहित किसानों की अन्य जायज मांगों और गंभीर समस्याओं को लेकर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

कार्यक्रम का एकत्रीकरण सुबह 11 बजे टट्टा पुल (खेरी नाका) के नीचे होगा और शाम 4 बजे तक समापन प्रस्तावित है। इसमें जिले सहित आसपास के जिलों के किसान संगठनों और किसान पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन के बाद शासन-प्रशासन की नीति और कार्रवाई को देखते हुए आगामी बड़े आंदोलन की रणनीति और घोषणा की जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

नोट – समाचार संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की सोशल प्लेटफार्म से लिया गया है!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*पोल खोल विशेष रिपोर्ट | ठेमी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, युवक शुभम कहार की मौत, बाइक सवार दूसरा युवक घायल!* *एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार का सहारा देखिए क्या कहा मृतक के पिता ने पोल खोल पर !*

*कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित वारदात!* *देखिए, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा? क्या है पूरा मामला और अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर!*

error: Content is protected !!