*ब्रेकिंग न्यूज़ | पोलखोल | नरसिंहपुर* *मुराछ चौराहे पर पंचर दुकान में तीन *बार टक्कर मारने का आरोप, 45 *वर्षीय लक्ष्मण लोधी की मौत | ठेमी* *हत्या या हादसा? क्या बोले पुलिस और परिजन, देखिए पोलखोल पर!*

नरसिंहपुर ! 24 नवंबर 2026

नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराछ चौराहे पर एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें 45 वर्षीय लक्ष्मण लोधी, पिता पोहप सिंह लोधी की मौत हो गई। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि शाम करीब 6:30 बजे पंचर की दुकान पर घटना के दौरान वाहन से लगातार तीन बार टक्कर मारी गई।

इस मामले में राजेंद्र उर्फ राजू पिता मन्नूलाल, मचल लोधी पिता हाकम लोधी एवं राज वल्द राजाराम लोधी के नाम आरोप के तौर पर सामने आए हैं। बताया गया है कि मृतक के बेटे सोनू ने घटना को अपनी आंखों से देखा।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। अब सवाल यह है कि आखिर यह मामला हादसा है या जानबूझकर की गई घटना? इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने क्या कहा? परिजनों का क्या आरोप है? घटनाक्रम की पूरी जानकारी देखिए पोलखोल की ग्राउंड रिपोर्ट में।

📍 ठेमी थाना क्षेत्र, नरसिंहपुर
पोलखोल – निष्पक्ष • निर्भीक

#PolKhol #Narsinghpur #BreakingNews #Themi #GroundReport #LaxmanLodhi #MPNews #नरसिंहपुर #ठेमी #पोलखोल

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*पोल खोल विशेष रिपोर्ट | ठेमी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, युवक शुभम कहार की मौत, बाइक सवार दूसरा युवक घायल!* *एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार का सहारा देखिए क्या कहा मृतक के पिता ने पोल खोल पर !*

*कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित वारदात!* *देखिए, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा? क्या है पूरा मामला और अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर!*

error: Content is protected !!