भोपाल ! 24 नवंबर 2026
मंगलवार 24 नवंबर कुछ देर पहले देर शाम भोपाल में बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के पास गन्ने का उचित मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल और बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रवादी किसान आर्मी के प्रदेश संयोजक प्रतीक शर्मा सहित कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
किसानों की मांग है कि उन्हें गन्ने का उचित मूल्य और बोनस दिया जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
🌾 किसानों की मांग-₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य और बोनस।
पोलखोल न्यूज़ | किसानों की आवाज़








