नरसिंहपुर। 13 नवंबर 2026 जिले के मुंगवानी में पूर्व में हुए घटनाक्रम को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा उर्फ राधे ने आज 13 नवंबर, शुक्रवार को अपने फेसबुक अकाउंट से एक कथित ऑडियो साझा किया है।
साझा किए गए इस ऑडियो में दो व्यक्तियों के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है, जबकि दूसरा व्यक्ति बातचीत को रिकॉर्ड करता सुनाई दे रहा है।
ऑडियो सामने आने के बाद मुंगवानी घटनाक्रम को लेकर चल रही चर्चाओं को एक बार फिर हवा मिली है।
हालांकि, इस ऑडियो की वास्तविकता, इसमें सुनाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान और बातचीत के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
आखिर इस कथित ऑडियो में क्या बातचीत हुई? किस संदर्भ में कही गईं ये बातें? देखिए पूरी खबर और सुनिए ऑडियो, पोलखोल पर।
नोट: ऑडियो की प्रामाणिकता और संबंधित व्यक्तियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।








