नरसिंहपुर। 13 नवंबर 2026 जिले के ग्राम सगौनी का बताया जा रहा जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में जुए जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाएगा? क्या संबंधित पुलिस अधिकारी वायरल वीडियो की जांच कर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करेंगे?
फिलहाल वीडियो की सत्यता और घटनास्थल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है।
📍 ग्राम सगौनी, जिला नरसिंहपुर
पोलखोल न्यूज़ – निष्पक्ष • निर्भीक








