*गणेश मंदिर मार्ग के मैदान में फैले कचरे की खबर का असर, पार्षद सौरभ ठाकुर ने तत्काल करवाई साफ-सफाई!*

नरसिंहपुर। 14 नवंबर 2026 गणेश मंदिर मार्ग स्थित मैदान में दीपावली के दौरान लगी पटाखों की दुकानों के हटने के बाद फैले कचरे को लेकर 13 नवंबर को पोलखोल ने प्रमुखता से ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई थी। खबर सामने आने के बाद अब इस मामले में सकारात्मक पहल देखने को मिली है।

पोलखोल की खबर का संज्ञान लेते हुए स्थानीय सुभाष वार्ड पार्षद सौरभ ठाकुर ने तत्काल नगर पालिका प्रशासन से संपर्क कर सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजने की व्यवस्था कराई। इसके बाद मैदान में साफ-सफाई करवाई गई।

खास बात यह रही कि पार्षद सौरभ ठाकुर वर्तमान में नागपुर में मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्होंने खबर को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए पहल की और सफाई करवाने के बाद इसकी जानकारी पोलखोल को दी।

पोलखोल की खबर का यह असर बताता है कि जनसमस्याओं को जिम्मेदारी से उठाया जाए तो संबंधित जिम्मेदारों तक आवाज पहुंचती है और समाधान की दिशा में कदम भी उठते हैं।

जनता की आवाज, आपके साथ। निष्पक्ष • निर्भीक।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!