*दीपावली बीती, पटाका दुकानें हटीं लेकिन कचरे का अंबार नहीं! गणेश मंदिर मार्ग के मैदान में जिम्मेदारों की अनदेखी, घरों तक पहुंच रहा कचरा | सुबह-सुबह पोलखोल!*

नरसिंहपुर। 13 नवंबर 2026 दीपावली के अवसर पर गणेश मंदिर मार्ग स्थित मैदान में लगाई गई पटाखों की दुकानें अब हट चुकी हैं, लेकिन दुकानों के हटने के बाद मैदान में फैला कचरा अब स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

जानकारी के अनुसार, पटाखों की दुकानें हटे लगभग तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन मैदान में अब भी कचरे का अंबार लगा हुआ है। हालात यह हैं कि हवा के साथ कचरा उड़कर मैदान के आसपास बने लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों को मजबूरी में स्वयं ही अपने घरों और आसपास पहुंच रहे कचरे की सफाई करनी पड़ रही है।

कुछ लोग इस कचरे को इकट्ठा कर जला भी रहे हैं।

सवाल यह है कि जब पटाखों की दुकानें हट चुकी हैं, तो मैदान की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है?

आखिर संबंधित जिम्मेदारों का ध्यान अब तक इस ओर क्यों नहीं गया?

पोलखोल का सवाल है कि त्योहार खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी भी क्या खत्म हो गई?

देखिए गणेश मंदिर मार्ग के मैदान से सुबह-सुबह की यह ग्राउंड रिपोर्ट, सिर्फ पोलखोल पर।

निष्पक्ष • निर्भीक | जनता की आवाज़, आपके साथ

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!