*हम बोलेंगे तो बोलोगे ‌कि बोलता है… लेकिन अब जनता बोल रही है मीना साहब! थानों पर ‌रिश्वत के आरोप, नशे के कारोबार की शिकायतें… आखिर कहां गया पुलिस का ‘देशभक्ति-जनसेवा’ वाला स्लोगन? अब तो पुलिसिंग पर‌ जवाब मांग रही है जनता* *मीना साहब, अभी भी वक्त है!* *हम आपको अपना आदर्श मानते आए हैं। इसलिए आज भी उम्मीद* *करते हैं कि आप स्वयं जमीनी स्तर* *पर पुलिसिंग की समीक्षा करेंगे। नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों और थानों से जुड़ी शिकायतों पर ठोस *कार्रवाई होगी।* *बल्लेबाजी का इंतजार है मीना* *साहब! अब फैसला आपको करना है। जनता को परिणाम चाहिए, *भरोसा चाहिए और जवाब चाहिए।* *कोई साथ हो या न हो, जनहित के सवालों पर पोलखोल अपनी पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभाता रहेगा।*

नरसिंहपुर।‌ 13 नवंबर 2026 जिले में पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को लेकर इन दिनों लगातार सवाल उठ रहे हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से गांजा, अवैध शराब और अन्य गतिविधियों से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं कुछ थानों पर रिश्वत लेने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इन शिकायतों और आरोपों ने पुलिस की कार्यशैली तथा कानून व्यवस्था को लेकर आमजन के बीच चर्चा को तेज कर दिया है।
मीना साहब, आखिर क्या हो गया है?

कभी पुलिस का मूल ध्येय देशभक्ति-जनसेवा हुआ करता था।

लेकिन आज जिस तरह आम नागरिक शिकायतें लेकर सामने आ रहे हैं, उससे पुलिसिंग की जमीनी स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले कुछ महीनों से आपकी सक्रियता और सख्ती को लेकर चर्चाएं कम और शिकायतें ज्यादा सुनाई देने लगी हैं?

क्या पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव है या फिर प्रशासनिक स्तर पर कहीं कोई कमी रह गई है? यह सवाल जनता के बीच चर्चा का विषय है। हालांकि इन संभावनाओं पर आधिकारिक स्पष्टीकरण आना भी जरूरी है।

हम बोलेंगे तो बोलोगे कि बोलता है… लेकिन अब जनता बोल रही है!
हम कई बार व्यक्तिगत संबंधों और मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए चुप हो जाते हैं, लेकिन जनता की शिकायतों और सवालों को आखिर कब तक अनसुना किया जा सकता है? जिले के नागरिकों को सुरक्षा चाहिए, नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई चाहिए और थानों में निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा चाहिए।

पुलिस का आदर्श वाक्य है … देशभक्ति-जनसेवा। जनता की अपेक्षा भी यही है कि पुलिस की कार्यप्रणाली में इसी भावना की झलक दिखाई दे। सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में उठ रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि आरोप निराधार हैं तो स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि कहीं गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।

मीना साहब, अभी भी वक्त है!
हम आपको अपना आदर्श मानते आए हैं। इसलिए आज भी उम्मीद करते हैं कि आप स्वयं जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की समीक्षा करेंगे। नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों और थानों से जुड़ी शिकायतों पर ठोस कार्रवाई होगी।

बल्लेबाजी का इंतजार है मीना साहब! अब फैसला आपको करना है। जनता को परिणाम चाहिए, भरोसा चाहिए और जवाब चाहिए।

कोई साथ हो या न हो, जनहित के सवालों पर पोलखोल अपनी पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

नोट: थानों पर रिश्वत लेने सहित लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना शेष है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।

NSP पोलखोल न्यूज़ | निष्पक्ष • निर्भीक | जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!