नरसिंहपुर !9 नवंबर 2026 के किसानी वार्ड में 9 नवंबर की सोमवार आज रात करीब 9 बजे सुमित काछी (25) और शाहिद खान उर्फ सज्जू पर कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर धारदार चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन घायलों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया गया।
घायल सुमित की मां, बहन और दोस्त ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद युवकों पर चाकू से हमला किया गया।
देर रात सूचना मिलते ही पोलखोल की टीम कोतवाली पहुंची, जहां घायल युवकों के परिजनों ने अन्य युवकों पर हमले के आरोप लगाए।
आखिर मामूली कहासुनी के बाद चाकूबाजी की नौबत क्यों आई? पुलिस जांच में क्या सामने आता है?








