*पत्नी और नवजात बच्ची को जिला अस्पताल के गेट पर छोड़कर चला गया पति! रोती रही मां, पलंग पर जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम;!*

नरसिंहपुर। 5 नवंबर 2026 जिला अस्पताल नरसिंहपुर में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि शोभाराम चौधरी अपनी पत्नी और नवजात बच्ची को अस्पताल के गेट पर छोड़कर चला गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ देर पहले जिला अस्पताल के गार्ड की सूचना पर पोलखोल न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची। गार्ड ने बताया कि एक व्यक्ति महिला और उसकी नवजात बच्ची को अस्पताल के मुख्य गेट पर छोड़कर चला गया है।

सूचना मिलने पर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला और बच्ची को दोबारा मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया। जब पोलखोल न्यूज़ की टीम वार्ड में पहुंची तो महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ अस्पताल के पलंग पर रोती हुई मिली।

बताया गया कि बच्ची का जन्म 30 अक्टूबर, शुक्रवार को जिला अस्पताल नरसिंहपुर में हुआ था।

डॉक्टरों के अनुसार, नवजात बच्ची को पीलिया की शिकायत है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता है।

आखिर पत्नी और नवजात बच्ची को अस्पताल के गेट पर छोड़कर जाने के पीछे क्या वजह है? महिला और मासूम बच्ची की आगे की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? क्या संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर महिला और बच्ची को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगा?

पोलखोल न्यूज़ इस मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष जानने और प्रशासनिक प्रतिक्रिया प्राप्त करने का प्रयास करेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!