*धनतेरस पर नरसिंहपुर पुलिस ने लौटाई 201 परिवारों की खुशियां, ₹75 लाख कीमत के 201 गुम मोबाइल बरामद!*

नरसिंहपुर। 5 नवंबर 2026 धनतेरस के अवसर पर नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन को बड़ी सौगात देते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से इन मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें बरामद किया। गुरुवार 5 नवंबर को पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए।

लंबे समय से अपने गुम मोबाइल फोन मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस कार्रवाई से जहां लोगों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिली, वहीं पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।

मोबाइल बरामदगी में इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक भूपेन्द्र, नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा एवं महिला आरक्षक प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की आमजन से अपील
मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ब्लॉक कराएं, ताकि मोबाइल के दुरुपयोग की संभावना को कम किया जा सके।

धनतेरस के अवसर पर नरसिंहपुर पुलिस की इस पहल ने कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!