नरसिंहपुर। 6 अक्टूबर 2026 सनातन ब्राह्मण महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता शरद शर्मा के पिछले करीब 48 घंटों से लापता होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 5 अक्टूबर को थाना कोतवाली नरसिंहपुर में दर्ज कराई गई है।
पोलखोल ने 5 अक्टूबर सोमवार को सूत्रों के हवाले से अधिवक्ता शरद शर्मा के लापता होने की खबर प्रकाशित की थी।
अब इस मामले में अपडेट सामने आया है कि उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई जा चुकी है।
वहीं सनातन ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंकज महाराज ने सभी लोगों से अपील की है कि अधिवक्ता शरद शर्मा की पतासाजी में उनके परिवार की हरसंभव सहायता करें। यदि किसी व्यक्ति को उनके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल परिजनों अथवा पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया है।
पोलखोल इस मामले में आधिकारिक जानकारी और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।








