*“आयाम परमहंस नर्सिंग कॉलेज को लेकर छात्रों की आवाज बुलंद, PM के नाम ज्ञापन- क्या बोले छात्र? देखिए पोलखोल पर”!*

नरसिंहपुर। 6 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश में नर्सिंग विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर नर्सिंग छात्र संगठन, भारत (NSO) ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन नरसिंहपुर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में नर्सिंग विद्यार्थियों की परीक्षा, परिणाम, छात्रवृत्ति, मान्यता एवं संबद्धता सहित कई मुद्दों को उठाया गया है।

 

छात्र संगठन ने आयाम परमहंस नर्सिंग कॉलेज से जुड़े विद्यार्थियों की समस्याओं का भी मुद्दा सामने रखते हुए अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। छात्रों का कहना है कि नर्सिंग शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं में देरी और असमंजस का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है।

 

ज्ञापन में नर्सिंग महाविद्यालयों की मान्यता एवं संबद्धता प्रक्रिया में पारदर्शिता, लंबित परीक्षाओं के शीघ्र आयोजन तथा परिणाम समय पर जारी करने की मांग की गई है। साथ ही विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति जल्द जारी करने की मांग भी रखी गई।

 

संगठन ने विशेष रूप से GNM बैच 2021-22 की लंबित फाइनल ईयर परीक्षा जल्द कराने तथा B.Sc. Nursing बैच 2021-22 के थर्ड ईयर और फाइनल ईयर की परीक्षाएं शीघ्र आयोजित कराने की मांग की है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि कई विद्यार्थी लंबे समय से अपनी डिग्री/पाठ्यक्रम पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

इसके अलावा पात्र SC, ST और OBC विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति शीघ्र जारी करने तथा EWS और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग शिक्षा में छात्रवृत्ति अथवा आर्थिक सहायता योजना शुरू करने की मांग भी की गई है।

 

छात्र संगठन ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा कर विद्यार्थियों के हित में आवश्यक सुधार करने और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की मांग की है।

आयाम परमहंस नर्सिंग कॉलेज से संबंधित लगाए गए दावों और छात्रों की शिकायतों पर संबंधित कॉलेज/प्रबंधन अथवा विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

देखिए पोलखोल न्यूज़ पर छात्रों ने क्या कहा और उनकी प्रमुख मांगें क्या हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!