नरसिंहपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: डीआर कार्यालय में दबिश, रिश्वत लेते पकड़े जाने की सूचना; सर्किट हाउस में जांच जारी

नरसिंहपुर।  21 सितम्बर 2026  जिले में सोमवार तड़के लोकायुक्त की टीम द्वारा सहकारिता विभाग के डीआर कार्यालय में कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान राजेंद्र नामक  व्यक्ति पर सहकारिता विभाग (डीआर चार्ज) को कथित रूप से रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़े जाने की सूचना है।

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के बाद संबंधित अधिकारी एवं कुछ दस्तावेजों को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां लोकायुक्त टीम द्वारा पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई किए जाने की जानकारी है।
फिलहाल सर्किट हाउस में लोकायुक्त की कार्रवाई जारी बताई जा रही है। रिश्वत की कथित राशि, शिकायत की प्रकृति और कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकती है।

यह समाचार प्रारंभिक एवं सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। संबंधित विभाग अथवा लोकायुक्त की ओर से आधिकारिक पुष्टि/बयान सामने आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा। 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!