नरसिंहपुर। 21 सितम्बर 2026 जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में सुबह से लोकायुक्त की टीम की मौजूदगी को लेकर सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार टीम के जिला मुख्यालय के समीप मौजूद होने की बात कही जा रही है।
हालांकि, लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है या नहीं, कार्रवाई किस अधिकारी/कर्मचारी से संबंधित है और कार्रवाई का स्वरूप क्या है—इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पोलखोल न्यूज़ इस जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
जैसे ही विश्वसनीय एवं आधिकारिक जानकारी सामने आती है, पोलखोल न्यूज़ द्वारा तत्काल अपडेट किया जाएगा।
नोट: यह समाचार फिलहाल सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है।







