*नरसिंहपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल! देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान होंगे नए SDOP, मनीष त्रिपाठी पहुंचे सतना; देखिए पूरी सूची!*

नरसिंहपुर।   13 सितम्बर 2026  मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा 13 सितंबर 2026 को जारी आदेश में पुलिस अधिकारियों की अस्थाई पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, जो वर्तमान में नगर पुलिस अधीक्षक सतना के पद पर पदस्थ हैं, को SDOP नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है।

वहीं मनीष त्रिपाठी, वर्तमान SDOP गोटेगांव, नरसिंहपुर को नगर पुलिस अधीक्षक सतना पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा ललित सिंह डांगुर, कार्यवाहक SDOP गाडरवारा, नरसिंहपुर को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, भोपाल पदस्थ किया गया है।

वहीं मनोज गुप्ता, कार्यवाहक SDOP नरसिंहपुर को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किए जाने का उल्लेख आदेश में है।

यह पदस्थापन अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। नरसिंहपुर पुलिस में हुए इस फेरबदल से जिले के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!