*सहावन में किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन, पेयजल व्यवस्था सुधारने और सामुदायिक भवन की अनुमति की मांग!*

नरसिंहपुर ! 12 सितम्बर 2026

सहावन। मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई सहावन द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा संचालित वाटर सप्लाई की पाइपलाइन कई स्थानों पर टूटी-फूटी है, जिसके कारण ग्रामीणों को मिट्टी युक्त एवं गंदा पानी मिलने की शिकायत है।

किसान सभा का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में एसडीएम को भी आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। संगठन ने पेयजल व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े।

वहीं, ज्ञापन में ग्राम में निर्मित सामुदायिक भवन का भी उल्लेख किया गया। किसान सभा के अनुसार पंचायत द्वारा भवन का हैंडओवर लिया जा चुका है। संगठन ने 5 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिल सकी। अब आगामी 25 सितंबर 2026 को बैठक आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी गई है।

किसान सभा ने पंचायत से मांग की है कि बैठक से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर 25 सितंबर 2026 को कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की जाए, साथ ही वाटर सप्लाई की पाइपलाइन का तत्काल सुधार कराया जाए।

ज्ञापन के माध्यम से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!