नरसिंहपुर ब्रेकिंग | अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार! स्टेशन गंज के बाद कोतवाली पुलिस भी एक्शन में , कच्ची शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई | पोलखोल न्यूज़

नरसिंहपुर ! 9 सितम्बर 2026

 

नरसिंहपुर। जिले में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बंडा की घटना के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। देर रात करीब 2 बजे स्टेशन गंज क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन फाटक के पास से बड़ी मात्रा में कच्ची अवैध शराब और महुआ बरामद किया।

स्टेशन गंज क्षेत्र में हुई कार्रवाई को थाना प्रभारी सौरभ पटैल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
वहीं, कोतवाली पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से साफ है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है।

 

 

मामले में एक गिरफ्तारी की बात समने आई है!

पुलिस द्वारा बरामद शराब और महुआ की सटीक मात्रा तथा कार्रवाई में शामिल आरोपियों की आधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और आगे क्या होगा—पोलखोल न्यूज़ लगातार रखेगा अपडेट।

#नरसिंहपुर #BreakingNews #पोलखोलन्यूज़ #कच्चीशराब #अवैधशराब #Narsinghpur #PoliceAction #मध्यप्रदेश #MPNews #IllegalLiquor

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!