अमिता दुबे ने प्रदेश में हासिल की 26वीं रैंक, जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर पद पर चयन

नरसिंहपुर! 23 अगस्त 2026
गोटेगांव। ग्राम कंजई निवासी अरविंद कुमार दुबे की सुपुत्री अमिता दुबे ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरे प्रदेश में 26वीं रैंक हासिल की है।

अमिता दुबे वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय अंगुल, ओडिशा में स्पोर्ट्स टीचर के पद पर कार्यरत थीं। अब उनका चयन मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर हुआ है।

अमिता दुबे युवा कांग्रेस नेता अभिषेक दुबे की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!