*इमलिया तिगड्डे पर कथित अवैध शराब बिक्री, शराब ठेके के पार्टनर पर लगे आरोप!*

नरसिंगपुर! 24 अगस्त 2026
गोटेगांव। तहसील क्षेत्र के एक ब्लॉक में संचालित शराब ठेके से जुड़े एक पार्टनर अरविंद नामक व्यक्ति पर ग्राम इमलिया तिगड्डे के पास कथित रूप से अवैध शराब बिक्री करवाने के आरोप सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार, उक्त व्यक्ति के एक कथित सहयोगी के माध्यम से यहां शराब की बिक्री कराई जा रही है।

सूत्रों का यह भी दावा है कि संबंधित व्यक्ति एक राजनीतिक दल विशेष के पदाधिकारी के रूप में भी सक्रिय बताया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में यह सवाल उठ रहा है कि यदि बिना वैध अनुमति शराब की बिक्री की जा रही है तो इसकी जानकारी संबंधित आबकारी एवं पुलिस विभाग को है या नहीं। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

नोट: समाचार में लगाए गए आरोप सूत्रों पर आधारित हैं। संबंधित व्यक्ति या विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!