*ट्रेन से गोटेगांव पहुंची 14 पेटी अवैध शराब, जबलपुर के दो आरोपी गिरफ्तार!*

नरसिंहपुर। 18  अगस्त 2026 अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत गोटेगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास से 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से जबलपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि करकवेल की ओर से ट्रेन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब गोटेगांव लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी की। टपरिया मोहल्ला, टूल बाम्स के पास दो युवकों को शराब से भरी बोरियों के साथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव वंशकार उर्फ गोल्डी (20), निवासी गुरंदी बाजार, थाना बेलबाग, जबलपुर और आदित्य बेन उर्फ छोटू (21), निवासी सीतलामाई बल्दीकोरी की दफाई, थाना घमापुर, जबलपुर के रूप में हुई है।

आरोपियों के कब्जे से करीब 14 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!